आलमपुर महाविद्यालय में मनी देवी अहिल्या बाई की जयंती

भिण्ड, 31 मई। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में मंगलवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थापित देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
बता दें कि अहिल्या बाई का आलमपुर से जीवंत नाता था, यह नगर होल्कर स्टेट की नगरी था। देवी अहिल्या बाई द्वारा अपने ससुर वीर सैनानी मल्हार राव होल्कर की स्मृति में आलमपुर में भव्य छत्री का निर्माण कराया गया। जो आज प्रसिद्ध धरोहर के रूप में मौजूद है। इसके अलावा उन्होंने आलमपुर में कई मन्दिर, कुएं, बावडिय़ों के सुंदर निर्माण कराए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विजय शर्मा, डॉ. सुनीति श्रीवास्तव, डॉ. डीके माहौर, डॉ. भगवान सिंह निरंजन, ओपी दूरवार, डॉ. आदित्य कुमार दिवोलिया, नीरज यादव, मंदाकिनी शर्मा, संजय नायक, अजय शर्मा, लाखन सिंह कौरव, गयाप्रसाद कुशवाह, राहुल कुशवाह, राजकुमार परिहार आदि उपस्थित थे।