सनातन संस्कृति की रक्षक थी लोकमाता : संजीव नायक

भिण्ड, 31 मई। नगर लहार के वार्ड क्र.नौ वरुअनपुरा में मंगलवार को लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर एडवोकेट संजीव नायक ने कहा कि लोकमाता सनातन संस्कृति की रक्षक थीं, उन्होंने दस हजार से अधिक मन्दिरों, हजारों कुओं, प्याऊ, बावडिय़ों का निर्माण कराया और सनातन संस्कृति को महत्वता दी। पूर्व सरपंच सुखदीन बघेल ने कहा कि आज के दिन हमें एकजुट होकर शराब कभी न पीने का संकल्प लेना होगा, तभी हम सब तरक्की करेंगे। पूर्व सरपंच हरचरण बघेल ने कहा कि प्रति वर्ष इसी प्रकार महापुरुषों की जयंती मनाई जानी चाहिए, हम सब लोग नशे के खिलाफ युद्ध में एक साथ हैं।
कार्यक्रम को पूर्व पार्षद दीनदयाल बघेल, रणजीत बघेल, संजीव बघेल, देवेन्द्र सिंह कुशवाह एडवोकेट, श्याम सिंह बघेल, कल्याण बघेल, पवन बघेल ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व पार्षद रामशंकर बघेल ने किया। अंत में शराब मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमलेश बघेल, रवि बघेल, सोनू सर चाणक्य एकेडमी, विशंभर बघेल, विजयी भगत, प्रेम बघेल, गंभीर सिंह, बहादुर बघेल, मनीष बघेल, ज्ञान सिंह, वीर सिंह बघेल, रतिराम बघेल, मनोहर बघेल, शिवकुमार बघेल, श्यामू बाबा आदि उपस्थित थे।