भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भिण्ड, 29 मई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम जाटव बस्ती मालनपुर में सुनवाया गया। जिसमें भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य उपस्थित रहे और सभी कार्यकर्ताओं के बीच में बैठ कर मन की बात सुनी, सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप सभी हर महीने के आखिरी दिन मन की बात सुने और उस पर अमल करें।
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य को मप्र चुनाव समिति एवं मप्र कोर ग्रुप कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंकी सगर, उपाध्यक्ष मुकेश जाटव, नवाब सिंह, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड़, महामंत्री उदय सिंह कुशवाह, सरजीत गुर्जर, रॉकी जैन, विष्णु गौड़, जितेन्द्र शर्मा, विनोद जैन, जीतू जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।