भागवत कथा से हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है : अनमोलश्री

भिण्ड, 26 मई। गोरमी क्षेत्र के ग्राम आरोली सुकाण्ड में बीजासन माता मन्दिर पर चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सुप्रसिद्ध कथा वाचक भागवताचार्य बाल विदुषी अनमोलश्री ने कथा का प्रसंग मंगलाचरण, श्री भागवत भगवान की आरती से प्रारंभ कर भगवान के 24 अवतार एवं सती अनुसुइया की कथा का वर्णन किया।


सुश्री अनमोलश्री ने बताया कि भावगत कथा से हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्ति में कितनी बड़ी ताकत होती है, तीनों देव पालना में खिला दिया। आगे के प्रसंग में हिरण्य कश्यप, रुद्राक्ष की कथा, बरहा भगवान अवतार का विस्तार से वर्णन किया। संगीतमय भागवत इस क्षेत्र में अलौकिक धार्मिक गंगा का प्रवाह हो रहा है, जनमानस अपने जीवन को धन्य मान रहा है। बाल विदुषी सुश्री अनमोल सरस मधुर भाषा शैली में धार्मिक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली कर दिया। गुर्जर समाज की बाल विदुषी ने गुर्जर क्षेत्र में अपनी अनुपम कथा शैली से क्षेत्र की जनता ही नहीं अपितु माताएं बहने अपने आपको धन्य मान रहे हैं कि हमारा जन्म कृतार्थ हो गया। हमारे कुल की कन्या के मुखारविंद से संगीतमय कथा प्रथम इस क्षेत्र में गौतम ऋषि की तपोभूमि गोरमी पर क्षेत्र में क्वारी नदी के तट पर मां बिजासन माता के मन्दिर में भक्ति रस की गंगा बह रही है। समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में आएं और अपने जीवन को धन्य करें। भागवत कथा के अंत में भव्य भागवत आरती एवं संत भण्डारा हुआ। भागवत कथा में हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।