संत समागम में पूर्व विधायक रसाल सिंह ने किया संतों का सम्मान

मिहोना, 25 मई। राज राजेश्वरी माता शक्तिपीठ ग्राम दरबार सिंह पुरा में संत समागम में देशभर से हुए संत, महात्मा, महामण्डलेश्वर, महंत, पुजारी आदि का पूर्व विधायक रसाल सिंह ने शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर राज राजेश्वार माता मन्दिर के पुजारी श्री विनोद पुरी जी महाराज सिंहपुरा को समस्त संतों द्वारा महंत की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास जी महाराज दंदरौआ सरकार, महंत देवगिरी हरिद्वार, महंत कमलपुरी जी हरिद्वार, महंत सुवीन्द्र नारायण श्री अर्धनारीश्वर गणेश मन्दिर, चेतनपुरी महाराज सीहोर माता, कमल दास महाराज टेकरी, कालिया दास महाराज, वीरु महाराज बड़ोखरी शाला, छोटीदास जी महाराज मानगढ़, रामदास महाराज काथा, भिण्डी बाबा रौन, रामअवतार दास महाराज जैतपुरामढ़ी, ईशान पुरी महाराज सीहोर, ब्रह्मानंद जी मिश्रा महाराज काथा, नरोत्तम पुरी महाराज राजस्थान, भोला पुरी महाराज उड़ीसा, सरस्वती पुरी महाराज आश्रम, वेदपुरी महाराज हरिद्वार, सुरेश भारती महाराज हरिद्वार, उत्तम पुरी महाराज अहमदाबाद गुजरात, पुजारी अनूप महाराज सिंहपुरा एवं समाजसेवियों में छविराम दास महाराज सिंहपुरा, संतोष बोहरे मिहोना, विनोद तिवारी लहार, हृर्दश सिंह ररी, हरीबाबू निराला मिहोना, रिंकू महंत चिरौली, संतसिंह चौहान जनपद डेली गेट सिंहपुरा, कोकसिंह चौहान सिंहपुरा, बाबूराम सरपंच आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में विशाल भंडारा आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित समस्त संत महात्माओं आदि का सम्मान किया गया।