उपाध्याय बने किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भिण्ड, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से मेहगांव मण्डल में सुमित उपाध्याय (सोनू) को किसान मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी हैं।
बधाई देने वालो में एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज शर्मा, पूर्व नप उपाध्यक्ष रामसेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर, मदनमोहन शुक्ला, हरिओम शर्मा, राजेश त्यागी, पुरुषोत्तम राजौरिया, घनश्याम त्यागी, राजेश व्यास, अश्वनी त्यागी, रामभुवन सिंह परमार, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, मुन्नी नरवरिया, गुड्डी निगम, सचिन भदौरिया आदि प्रमुख हैं।