कुशवाह बने किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से विजय कुशवाह को किसान मोर्चा का गोरमी मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें मुख्य रूप से संस्कार शिक्षा अकैडमी परिसर में स्वागत कार्यक्रम रखा गया एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद दिया कि आपने एक जमीनी कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। स्वागत करने वालों में मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, वरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार, दलवीर सिंह तोमर, निर्मल आर्य, नीरज यादव, शिवराज परमार, रणवीर परमार, शिवराज यादव, मोनू शर्मा, उज्ज्वल कटारे, राजेश मिश्रा, शिवम यादव, पवन तोमर, जण्डेल सिंह परमार, रज्जन सिंह भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।