भाजपा किसान मोर्चा की टिफिन एवं परिचय बैठक आज

भिण्ड, 23 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला इकाई भिण्ड की परिचय बैठक 24 मई आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं चंबल संभाग प्रभारी भारत दांतरे उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया करेंगे। बैठक भिण्ड जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य एवं किसान मोर्चा भाजपा जिला भिण्ड के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, अशोक सिंह बघेल एवं मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ले जानकारी देते हुए बताया कि बैठक उमंग वाटिका सुभाषचंद्र बोस तिराहे के पास भरौली रोड भिण्ड दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्मलित भोजन के लिए अपना भोजन टिफिन साथ लाएं। किसान मोर्चा के समस्त अपेक्षित पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि बैठक में समय अनुसार पहुंचकर आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाने में सहयोग प्रदान करें।