भागवत कथा में हुआ विदुर चरित्र का वर्णन

भिण्ड, 22 मई। सिद्धिदात्री माता मन्दिर फूफ नगर में वार्ड क्र.13 ओझा कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में तीसरे दिन रविवार को भगवताचार्य पं. पीयूष समाधिया मिहोनी वाले ने विदुर चरित्र बहुत ही सुंदर वर्णन किया। पण्डाल में उपस्थित भक्तजनों ने भागवत कथा का आनंद लिया। कथा में संचालक एवं व्यवस्थापक रामदत्त ओझा, रामविलास ओझा, गिर्राज ओझा, रामविलास ओझा, कैलाश ओझा एवं समस्त ओझा परिवार सहित नगर के भक्तजन उपस्थित थे। कथा में कल श्री रामदास महाराज दंदरौआ धाम एवं चिलोगा आश्रम के श्री अवधूत महाराज आएंगे। यह जानकारी संचालकों ने दी है।