पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में किसान मोर्चा कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएं : चौ. दर्शन सिंह

भिण्ड जिले पंचायत और सभी जनपद, नगरीय निकाय चुनाव में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ केन्द्रों पर जुड़ेंगे : दैपुरिया
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने वर्चुअल बैठक में मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव में जुडऩे का किया आह्वान

भिण्ड, 21 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा से जोड़ा है। भाजपा ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव भी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। हम सब किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जनपद और जिला पंचायत नगरीय निकाय और सभी चुनाव में संगठन के निर्देशानुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए लगना है, जिसमें किसान मोर्चा की अहम भूमिका हो अभी से ही हमें अपने-अपने बूथ मेंटीनेंस की तैयारियां प्रारंभ करें, ताकि संस्थाओं पर भाजपा का परचम फहरे, केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार मजबूत बने। यह बात उन्होंने वर्चुअल बैठक के माध्यम से मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक टिप्स देते हुए कहा कि हम सब किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारी भूमिका संगठन के निर्देशों अनुसार बूथ केन्द्रों पर संगठनात्मक ताकत को मजबूत कर भाजपा की सुनामी को तूफान में बदलना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतवर्ष के किसानों के लिए प्राकृतिक खेती के लिए कार्य कर रहे हैं और किसानों के लिए यह फायदेमंद है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जिला एवं मण्डल स्तर पर गांव-गांव की चौपालों पर जाकर पदयात्रा के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जन जागरण चलाकर उन्हें जागृत करें ताकि वे अपने खेतों में इस खेती को उपजाऊ बना सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए किसान हितैषी योजना बनाकर घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हमारी इस महत्वपूर्ण योजना को किसानों तक की योजना बताकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जून माह में आठ वर्ष पूर्व रहे हैं, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन स्तर पर सेवा और समर्पण सुशासन दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें किसान मोर्चा की अहम भूमिका हो और संगठनात्मक कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाकर जन-जन तक हमारी संगठनात्मक शक्ति पहुंचे इसके लिए किसानों के बीच कार्य करना है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि पर्यावरण हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है। मोर्चा के कार्यकर्ता पौधारोपण के माध्यम से और पर्यावरण को संतुलित और हरा-भरा बनाए प्रत्येक कार्यकर्ता ग्रामीण शहरी एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवश्य पेड़ लगाकर इस योजना को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं मण्डलों में संगठनात्मक इकाईयों का गठन किया जाए ताकि मोर्चा के कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि आज का युद्ध सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण है, किसान मोर्चा के सोशल मीडिया के पदाधिकारी किसान मोर्चा की ताकत को मजबूती देते हुए अधिक से अधिक पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट करें, ताकि लोगों को संगठनात्मक कार्यक्रमों और भाजपा सरकार की योजनाओं को मालूम हो सके और जो हमारे विरोधी हैं उनका हमें सोशल मीडिया पर योद्धा की तरह यह जवाब देकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करें। इस अभियान में सोशल मीडिया में लगे कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि नगरीय निकाय और जिला पंचायत चुनाव में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे, जिसके लिए जिला पंचायत और जनपद पंचायतों में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के संगठनात्मक द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के अंदर पर जुड़ेंगे और मतदाताओं के घर-घर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने के लिए जागृत करेंगे। पंचायतों और नगरीय निकाय चुनाव यह शासन की विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है जब हमारा कार्यकर्ता पंचायत और जिला और जनपद नगर पालिका नगर निगम नगर परिषदों में चुनकर पहुंचेंगे, क्षेत्र के विकास को गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ताकत को मजबूत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा ओबीसी समाज को आरक्षण पर भ्रमित किया जा रहा है, इसका भी पर्दाफाश समाज के बीच करेंगे। ताकि कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति उनके सामने खुलकर आ सके।
किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, अशोक सिंह बघेल, रघुवीर सिंह पवैया, राजन सिंह भदौरिया, अजीत सिंह गोरैया और सोशल मीडिया पर के प्रभारियों ने भाग लिया।