भाजपा अजा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

भिण्ड, 21 मई। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक के उपरांत सर्किट हाउस पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंबल संभाग प्रभारी बहादुर सिंह चौहान एवं जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने भाजपा अजा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया। जिसमें जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह मौर्य, शैलेन्द्र रीतोरिया, रवि हिण्डौरिया, उपाध्यक्ष लालाराम भिलवार एवं राजवीर कौशल, जिलामंत्री होमसिंह शाक्य, रामकुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष रामनरेश जाटव, सह कोषाध्यक्ष हेमंत चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में भानू जयंत, सुनील कौशल, शेखर खटीक, सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।