गोहद में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

भिण्ड, 16 मई। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा ने गोहद में इतिहास रच दिया। यह प्रथम अवसर था कि गोहद में बिप्र बंधु इतनी संख्या में एकत्रित हुए। भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ अटल तिराहा, गोलंबर तिराहा से आरंभ हुई।


यहां श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामभूषण दासजी महाराज ने भगवान परशुराम की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा अटल तिराहे से गंज बाजार, किला रोड, पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, इटायली गेट होते हुए नया बस स्टैण्ड पहुंची। यहां संतों के आशीर्वाद से शोभायात्रा का समापन कार्यक्रम का संचालन दीनबंध। शर्मा ने किया। मंच पर गोहद में स्थित मन्दिरों के पुजारी बिराजमन थे। यहां सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा गोहद में आयोजित भगवान परशुराम की शोभायात्रा के स्वागत में जनता ने गोहद की परंपरा का निर्वहन कर जोरदार स्वागत किया। गोहद नगर में 20 स्थान पर स्वागत की व्यवस्था की गई थी, यहां स्थान-स्थान पर शीतल जल, शरबत, फ्रूट चाट की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा का राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रणवीर जाटव द्वारा गोलंबर तिराहा पर, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष रामसिया जाटव, पिंकी सगर द्वारा जाटव धर्मशाला, पूर्व नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष भीकम कौशल द्वारा कन्या विद्यालय के सामने, शैलेन्द्र दशरथ सिंह गुर्जर द्वारा किला रोड, भाजपा नगर मण्डल द्वारा खुशी मोबाइल सेंटर, सदर बाजार चौराहा पर मनोज थापक, राम-जानकी मन्दिर पर पूर्व पार्षद सुन्नी सोनी, क्षत्रिय समाज द्वारा इटायली गेट पर स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा के मार्ग पर घरों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर देव बाटिका में आयोजित सभा में जड़ेरुआ महंत ने कहा कि ब्राह्मण समाज अन्य समाज का पथ प्रदर्शक है, हम एकजुट होकर ही अपने समाज देश का भला कर सकते हैं, गोहद में भगवान परशुराम के मन्दिर निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसमें मेरा सहयोग तन-मन-धन से रहेगा। सेना में पदस्थ चेतन भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण आचार्य होता है और आचार्य समाज का आईना होता है, इसलिय प्रत्येक ब्राह्मण को चोटी, मस्तिष्क पर तिलक एवं यगोपवित संस्कार जरूरी है। कार्यक्रम को अन्य संतगणों ने भी संबोधित किया।