पर्यावरण के साथ साथ रिश्तों को भी आत्मीय बनाएं : बरुआ

समाजसेवी डॉ. एसबी शर्मा की स्मृति में 65वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण

भिण्ड, 15 जुलाई। भौतिक विकास के पीछे दौड़ रही दुनिया ने जरा रुक कर सांस ली। तब एहसास हुआए कि हम बिगड़ते पर्यावरण की क्या-क्या कीमत चुका रहे हैं। आज पूरे विश्व में पर्यावरण के संकट पर मंथन हो रहा है। यह बात नेशनल वाइस चेयरमैन भारत विकास परिषद स्व. डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के 65 वें जन्मदिन पर उनकी स्मृति में निराश्रित भवन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संभाग समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद सुशील बरुआ ने कही।
उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संकट से निवारण के सार्थक परिणाम तभी प्राप्त कर सकते हैं। जब हम पर्यावरण के साथ आत्मीय रिश्तों से जुड़ेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पर्यावरणविद प्रो. अली ने कहा प्रकृति के साथ नई पीढ़ी को जोडऩे की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि डॉ. शर्मा ने अपने जीवन में अनेक बार नातीए,नातिन और बच्चों के साथ कई स्थानों पर पौधारोपण कार्य किया। आज हम बच्चों को पर्यावरण के साथ संवेदनशील बनाने का कार्य करेंगे तो वह उनकी आदत बनेगी। भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा जब से दुनिया की शुरुआत हुई है तभी से इंसानों ओर प्रकृति के बीच गहरा रिश्ता है। आज उनके परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रेम नारायण बरुआ ने मानव जीवन में पेड़ों के महत्व को बताते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। डॉ. एस.बी. शर्मा की स्मृति में आम, बेलपत्र, अशोक, पीपल, कनेर अािद प्रजाति के बीस पौधों को अतिथियों सहित उनके नाती नातिन राम शर्मा, शिवांशु शर्मा, काव्या शर्मा,अर्पित बरुआ, तान्या शर्मा, मान्या शर्मा ने पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उनके पुत्र इंजी. विजय प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा, गिरीश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।