कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बूथ स्तर तक करे : राजौरिया

भिण्ड, 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी एवं सोनी की संयुक्त बैठक नगर के थाना रोड स्थित थापक भवन पर आयोजित हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाह, विधायक प्रतिनिधि डॉ. भारत सिंह भदौरिया, जिला मंत्री राजकुमार जैन, सोनी मण्डल अध्यक्ष जेलसिंह नरवरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया, जिला शोसल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया मौजूद थे। अध्यक्षता गोरमी मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज संकल्प सिद्धि की पर्याय बन गई है, पार्टी हमेशा अपने मूल्यों सिद्धांतों पर अडिग रही। भाजपा आज जन कल्याण का पर्याय बन चुकी है, देश की जनता ने भाजपा को आत्मसात किया है, आमजन, बुद्धिजीवी वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहे हैं, भाजपा के विकास के संकल्पों से लोग स्वयं को जोड़ पा रहे हैं, लेकिन यह कोई एक दिन की बात नहीं है, यहां 40 वर्षों के संघर्ष कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम राष्ट्रवाद के मजबूत संकल्प और जन सेवा के प्रति समर्पण के बल पर यह सब संभव हो सका है। पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना चलाकर अपने संगठन को ओर मजबूत किया है, अब हम अपने त्रिदेव यानी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलओ का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जा रहे हैं, जिससे पार्टी की रीति-नीति एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हमारे कार्यकर्ता पोलिंग बूथ तक कर सकें।
अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो जनसंघ के रूप में एक छोटे से पौधे से प्रारंभ हुई थी, आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर विशाल वटवृक्ष बन गई है। इसका पूरा श्रेय पार्टी के एक-एक देव तुल्य कार्यकर्ताओं का है, आज भारत ही नहीं पूरे विश्व देख रहा है कि एक राजनीतिक दल और उसका नेतृत्व किस प्रकार अपने उन संकल्पों को पूरा करने में सफल सिद्ध हुआ है, जिन्हें पूरा करना असंभव सा लगता था, अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ विश्व में एक बड़ी ताकत बनकर उसने भारत में अपने पुराने स्वाभिमान को भी वापस हासिल किया है।
जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाह ने त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की और कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में हर पोलिंग बूथ की उपस्थिति अनिवार्य रहनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं अंत में आभार मण्डल अध्यक्ष जेल सिंह नरवरिया ने व्यक्त किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण कटारे, जयवीर पुरोहित, राजेन्द्र गुर्जर सरपंच, ऋषिकेश शर्मा, शिवराज यादव, केदार सैनी, दिनेश यादव, सोनू भदौरिया, शिवराज परमार, मोनू शर्मा, आदर्श शर्मा, बीपी भदौरिया, राहुल कटारे, आशीष भदौरिया, उत्तम शुक्ला, सत्यनारायण गुर्जर, गोपाली नरवरिया, बबलू भदौरिया, नाथू पटेल, रज्जन भदौरिया, शिवम यादव, ब्रिजकिशोर थापक, गब्बर तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।