डॉ. साकार तिवारी अध्यक्ष, धीरज सचिव, रामवीर कोषाध्यक्ष बने
भिण्ड, 25 मार्च। भारत विकास परिषद जिला शाखा भिण्ड के चुनाव गुरुवार को गांधी नगर स्थित स्व. श्याम बिहारी शर्मा के निवास पर निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में नियमानुसार प्रांतीय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक संदीप सैनिक वीडियो कॉल के माध्यम से उपस्थित रहे, साथ ही स्थानीय पर्यवेक्षक के रूप में शाखा भिण्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हिमांशु बंसल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
सभा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारी श्रवण पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद सहित सभी पदों हेतु एकल नाम ही आए। इसलिए सभी नामों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष- डॉ. साकार तिवारी, सचिव- धीरज शुक्ला, कोषाध्यक्ष- रामवीर परिहार को चुना गया है। इस अवसर पर परिषद के सदस्य आलोक दैपुरिया, संजीव गुप्ता, प्रदीप सोनी, कमलेश सेंथिया, मनोज दीक्षित, अनिल शर्मा, अजय बसेडिय़ा, सुखराम भारद्वाज, वीरेन्द्र जोशी, शैलेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, धर्मवीर सिंह, आशीष जैन, सुरेश बरुआ, संदीप मिश्र, जयप्रकाश शर्मा, राजेश बरुआ, दिलीप सिंह, राजमणि शर्मा ने करतल ध्वनि के साथ नवीन कार्यकारणी का अभिनंदन व्यक्त किया व आगामी सत्र के रचनात्मक व सामाजिक कार्यों हेतु विश्वास व्यक्त करते हुए बधाइयां दीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक भी नियुक्त किए गए।