गौरव शर्मा बने ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के जिला अध्यक्ष

भिण्ड, 08 जुलाई| ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अमित दांतरे द्वारा गौरव शर्मा को भिण्ड जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि मैं सदैव समाज में ब्राह्मण नेताओं के संरक्षण एवं सांस्कृतिक उत्थान तथा प्रचार-प्रसार के समर्पित प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए सामाज हितों में कार्य करता रहूंगा। शर्मा की नियुक्ति पर संगठन के सक्रिय सदस्यों द्वारा प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। बधाई देने वालों में वरिष्ठ जिला अध्यक्ष बाबा भगवानदास सेंथिया, राधेश्याम शर्मा, रमेश दुबे, शिवशंकर समाधिया, निशांत पुरोहित, अंकित पचौरी, शिवम त्रिपाठी, राघव पुरोहित, आदित्य पुरोहित, बल्लू पुरोहित, विवेक शुक्ला आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।