भिण्ड, 12 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर द्वारा घोषित संगठन की जिला कार्यकारिणी में भाजपा मण्डल मौ के मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह को आईटी सेल भाजपा जिला भिण्ड का प्रभारी बनाए जाने पर शनिवार को मौ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल श्रीफल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, राजू मिश्रा, महेन्द्र सिंह परिहार, रघुराज सिंह गुर्जर, डॉ. बेताल सिंह गौड़, राजेश कुशवाह, जगत सिंह कुशवाह, मेहबूब पठान, राजीव जैन, अवध नारायण शर्मा, डॉ. सुनील गोयल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अपना आशीर्वाद दिया है।