भिण्ड, 02 मार्च। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व में महंगाई हटाओ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित महारैली में जयपुर के विद्याधर स्टेडियम में पहुंच कर कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, युवाओं के नेता राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी के संदेश को सुनने के लिए पहुंचे। जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला कांग्रेस के सचिव मनीष शिवहरे, गोहद ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कैलाश माहौर, सामाजिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजवीर खन्ना, रमजान खान, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश जैन, विनोद अर्गल, करू गुर्जर, इलियास खान, राजा खान, पिंटू शर्मा, देवेन्द्र धाकड़ आदि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा जयपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में जिस प्रकार कार्यकर्ता उमड़े हैं, साथ में सेवादल के कार्यकर्ताओं जो काफी संख्या में पहुंचकर अपनी नेताओं को ताकत दिखाई है, इससे साफ संकेत जाते हैं कि आने वाले 2024 में हम केन्द्र की भ्रष्ट मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर और गरीब मजदूरों को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार को स्थापित करेंगे।
जिला कांग्रेस सचिव सेवादल के युवा नेता मनीष शिवहरे कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीड की हड्डी है, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के नेतृत्व में मप्र के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद बाजपेई, मप्र कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ठाकुर रजनीश, हरवंश सिंह, प्रदेश कांग्रेस के सेवादल के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू, इन सभी कांग्रेस सेवादल के नेताओं के नेतृत्व में सेवादल बहुत आगे जाएगी और आने वाले समय में एक ताकत बनकर उभर कर कांग्रेस पार्टी के लिए दिन और रात काम करने वाली कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की देश और प्रदेश में सरकार बनेगी सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी के हाथों को मजबूत करेंगे।