महिला मोर्चा मण्डल गोरमी बैठक आज

भिण्ड, 26 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल गोरमी की महत्वपूर्ण बैठक 27 फरवरी को दोपहर दो बजे नगर के कचनाव रोड स्थित विधिराम कटारे के आवास पर आयोजित की जाएगी। जिसमें मार्गदर्शन हेतु महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आभा जैन उपस्थित रहेगी। मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सुधा कटारे ने महिला मोर्चा की सभी बहनों से बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने की अपील की है।