भाजपा एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्षों से मिले भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक

भिण्ड, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार से भिण्ड जिले के नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने भोपाल प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन की मजबूती के लिए तन मन के साथ कार्य करेंगे।


भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक ने दोनों प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया और माल्यार्पण कर स्वागत किया और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को भिण्ड आने का निमंत्रण दिया।