अटेर महोत्सव 21 से 27 मार्च तक, रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

भिण्ड, 24 फरवरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद भिण्ड द्वारा चंबल के बीहड़ में अटेर महोत्सव का आयोजन 21 से 27 मार्च तक किया जा रहा है। जिसके लिए खेल गतिविधियों हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। खेल गतिविधियों में अटेर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ आकर्षक खेल गतिविधियों की जाएगी प्रशासन की ओर से विभिन्न तैयारी की जा रही हैं।
स्थानीय खेल आयोजन के सबंध में शासन द्वारा पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिस पर खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना फार्म जमा कर सकेंगे। आयोजन के मुख्य आकर्षण-स्थानीय खेल कुश्ती, कबड्डी, बॉलीवॉल, ऊंट सवारी, घुड़सवारी, एथलेटिक्स, वॉटर स्पोर्ट्स, एड्वेचर गतिविधि जैसे हॉट ईयर वैलून, पैरामोटर, पैरासीलिंग, बनानाराइड, स्पीडबोट, रिवर्सबाजी, जेट्स्की, रॉलरबाल, पेंटबॉलअरेना, रायफल सूटिंग, अर्चरि, एवं अन्य गतिविधियों प्रमुख होंगी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद भिण्ड ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी के लिए प्रबल श्रीवास्तव डीएटीसीसी भिण्ड से एवं खेल गतिविधियों की जानकारियों के लिए संजय सिंह जिला समन्वयक आनंद विभाग एवं जिला खेल प्रशिक्षक खेल एवं युवा कल्याण विभाग भिण्ड में संपर्क कर सकते हैं।