भाकिमो प्रदेश अध्यक्ष से मिले जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया

भिण्ड, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह से भिण्ड जिले के नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने भोपाल प्रदेश कार्यालय पहुंचकर गुलदस्ता देकर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन की मजबूती के लिए तन-मन के साथ कार्य करेंगे।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भिण्ड मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया को मीठा मुंह कराकर उन्हें बधाई दी और कहा कि किसान मोर्चा की ताकत को जिले में मजबूत करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को पहुंचाएं ताकि उन्हें लाभ मिल सके और कांग्रेस द्वारा जो किसानों को झूठ बोलकर भ्रमित किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ केन्द्र पर पहुंचकर कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों को भी बताएं। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया और माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।