गोहद में युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भूरिया का किया स्वागत

भिण्ड, 23 फरवरी। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुरुद्ध प्रताप सिंह का कुलदीप सिंह गुर्जर और अवध किशोर बंटी गुर्जर के नेतृत्व में गोहद चौराहा पर समस्त युवा साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें शयम सिंह गुर्जर, गौरव कोली, गोलू डंगस, अजय माहौर, गिर्राज दुबे, राजेन्द्र सिंह परिहार, सुनील भड़ाना, सूरज शर्मा, रिजवान खान, छुन्नू गुर्जर, गौरव, केशव, सौरव, कालेन्द्र सिंह गुर्जर, मनीष राठौर, शैलू राठौर, हजारी राठौर, बंटा बक्स आदि युवा साथी उपस्थित रहे।