कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता प्रतिदिन कम से कम घण्टे भर का समय दें : डॉ. गोविन्द सिंह

भिण्ड, 19 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री एवं लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने शनिवार को मौ सर्किट हाउस पर मप्र के कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 23 फरवरी को भिण्ड में होने वाली बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनाक्रोश सभा की तैयारियों को लेकर आयोजित कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि अगले मप्र विधानसभा के चुनाव के लिए मात्र डेढ़ वर्ष का समय बचा है, इसलिए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अब प्रतिदिन कम से कम एक घण्टे का अपना अमूल्य समय पार्टी के कार्य के लिए देना चाहिए, जिससे प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बने। डॉ. सिंह ने भिण्ड में होने वाली कांग्रेस की सभा में सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचने का भी आव्हान किया।
बैठक का संचालन महामंत्री राजीव कौशिक ने किया। इस मौके पर गोहद विधायक मेवाराम जाटव, सत्येन्द्र सिंह तोमर, केशव देसाई, दिलाशाराम यादव, बहादुर सिंह यादव, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, डॉ. दिनेश जैन, संजीव यादव, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, स्वदेश गुर्जर, कमलेश सोनी, रामनिवास सोनी, दीपक तिवारी, डॉ. पंकज यादव, आजादनवी कुरैशी, इकबाल पठान, सिकंदर पठान, आलोक मिश्रा, इरशाद पठान, अवधेश प्रजापति, रामेश्वर सिंह यादव, जागेश यादव, दिनेश यादव, रमेश राठौर, दिनेश राठौर, अवधेश प्रजापति, राजा खान, समीर खां, डीके पठान, लोकेन्द्र गुर्जर, अजीत जैन, धर्मेन्द्र यादव बाबा, रामअवतार शिवहारे, सीताराम पाल, तिलक राजौरिया, सिन्नाम शर्मा, भगीरथ उर्फ पिंकी, मनोज गोयल, विकास परिहार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

आधा सैकड़ा वाहनों से पहुंचेंगे कार्यकर्ता

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कमलनाथ की सभा में मौ क्षेत्र से आधा सैकड़ा छोटे बड़े वाहनों से स्थानीय नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेंगे। सभी नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं को ले जाने और लाने एवं उनके भोजन पानी की भी व्यवस्था करेंगे।