कमलनाथ की जनाक्रोश रैली में गोरमी से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे: कटारे

भिण्ड, 19 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी की महत्वपूर्ण बैठक नगर के नरवरिया धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हेमंत कटारे एवं अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने की। बैठक के प्रारंभ में ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नरवरिया ने उपस्थित अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को भिण्ड में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जन आक्रोश रैली है, उस रैली में हजारों कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ गांव-गांव से भाग लें, इसके लिए हमसब कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को प्रदेश की जनविरोधी सरकार की नीतियों को अवगत कराना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भिण्ड आ रहे हैं, हम सब कार्यकर्ताओं को भिण्ड की धरती पर उनका जोरदार स्वागत करना है, इसके लिए हमें पूरी ताकत से लगना होगा। जिससे प्रदेश की किसान विरोधी, युवा विरोधी सरकार की नींद खुल सके।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे एवं सभी नेताओं ने एक स्वर में आगामी कार्यक्रम में अपनी पूरी ताकत लगाने की अपील की। बैठक में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम चुरारिया, जिला महामंत्री अमित दांतरे पिंकी, रंजीत गुर्जर, भगवती थापक, हरिओम कटारे, जगत सिंह यादव, डॉ. धर्मेन्द्र पाराशर, पीएस यादव, बबलू पटेल, प्रेमसिंह सखवार, सुरेन्द्र राजौरिया, कमल दीक्षित, दारासिंह गुर्जर, किशन प्रसाद कटारे, सुरेश रावत, गुलाव सिंह गुर्जर, जण्डेल सिंह भदौरिया, अस्सु खान, हेतसिंह भदौरिया, गब्बर सिंह गुर्जर, सोबरन सिंह यादव, राधेश्याम चौधरी, अशोक कांकर, सुभाष मिश्रा, श्याम थोकदार, सौरव मिश्रा, सौरव गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।