पूर्व विधायक कटारे ने जनाक्रोश रैली हेतु मेहगांव एवं फूफ में ली बैठकें

भिण्ड, 19 फरवरी। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में 23 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित जनाक्रोश रैली की तैयारियों के संबंध में शनिवार को पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मेहगांव एवं फूफ कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने उपस्थित रहकर मण्डल पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने ब्लॉक अध्यक्षों, नगर मण्डल पदाधिकारियों को जनआक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा पूरा देश प्रदेश मंहगाई और बेरोजगारों से त्रस्त है, 23 तारीक को हम सबके नेता कमलनाथ की विशाल जनसभा भाजपा सरकार के विदाई के लिए नींव रखेगी। इस अवसर पर फूफ के कार्यकर्ताओं की बैठक में अटेर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बघेल, सुरपुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजासिंह, योगेश शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, जेठे चौधरी, रामचंद्र शर्मा, संजू त्रिपाठी, दिनेश दीक्षित, गणेश शर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मेहगांव की बैठक जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नरवरिया उपस्थित रहे।