भिण्ड, 19 फरवरी। भारतीय जनता युवामोर्चा जिला इकाई भिण्ड द्वारा सम्राट छत्रपति शिवाजी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी की जयंती सर्किट हाउस पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए जिससे हिन्दू समाज विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में बनेगा। हमें खुशी होती है इन महापुरुषों की वजह से आज विश्व में हम हिन्दू संगठित हैं। छत्रपति शिवाजी ने हमारे देश में स्वराज की स्थापना की थी और गुरुजी ने अखण्ड भारत बनाने का दृढ़निश्चय चले थे।
युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने कहा कि इन महापुरुषों के बताए रास्तों से ही हमारा हिन्दू समाज आज विश्व में एक संगठित शक्ति के रूप में पहचाना जाता है। कार्यक्रम में अमित चौधरी, मोनू नरवरिया, प्रदीप पाण्डे, सर्जन नरवरिया, सोनू यादव कमई, गिर्राज नरवरिया, राजीव मिश्रा, हैरी चौधरी, सौरभ पुलक, आतिरज नरवरिया, कृष्णकांत भदौरिया, शिखर समाधिया, अभी नारोलिया, सोनू रावत, रोहित शाक्य, वीरसिंह भदौरिया, गोपाल राजावत, धर्मवीर बघेल आदि युवामोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।