बरहद में चल रही भागवत कथा में भजनों पर झूमे भक्तगण

भिण्ड, 19 फरवरी। अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक भगवान श्री राधा-कृष्ण हनुमान जी महाराज की कृपा से मेहगांव क्षेत्र के ग्राम बरहद राजौरिया थोक मोनी बाबा के पुराने मन्दिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को भागवताचार्य पं. रामअवतार कटारे ने मुखारविंद से महाभारत को विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि जब दुर्योधन घायल होकर रणभूमि में पड़ा था, उसी समय अश्वत्थामा ने अपने मित्र दुर्योधन से कहा कि बताओ मित्र में अभी जीवित हूं, मुझे क्या करना है। तब दुर्योधन ने कहा कि अगर कुछ कर सकते हो तो पांचों पाण्डवों के सिर काट कर लाओ, जब अश्वत्थामा ने पाण्डवों के सिर काटकर दुर्योधन के पास पहुंचा तो पाण्डवो के सिर की जगह पाण्डव पुत्रों के सिर निकले। तब दुर्योधन को अपार कष्ट हुआ, उसी समय दुर्योधन ने अपने प्राण त्याग दिए। आचार्य पं. रामअवतार कटारे का स्वागत रामआसरे राजौरिया ठेकेदार और बहिन बीनू राजौरिया ने किया। कथा को श्रवण करने ग्राम बरहद एवं आस-पास के लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।