विराग सागर महाराज का मेहगांव में हुआ मंगल प्रवेश

भिण्ड, 15 फरवरी। भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ का मेहगांव की नगरी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मंगल प्रवेश हुआ। मनोज जैन ने बताया कि चंबल संभाग की धर्म नगरी मेहगांव में नवीन त्रिमूर्ति चौबीसी जिनबिंबा मन्दिर का श्री 1008 मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्यािणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 18 से 23 फरवरी तक मेहगांव में होने जा रहा है। उक्त आयोजन हेतु आचार्यश्री ने सोमवार को दोपहर मंगल विहार किया। जो मंगलवार को सुबह 9:30 बजे भिण्ड रोड, मेन बाजार, सदर बाजार, मौ रोड, हनुमान गली होते हुए बड़ा जैन मन्दिर में प्रवेश किया। सकल जैन समाज द्वारा जगह-जगह पाद प्रक्षालन, आरती करते हुए आचार्य संघ का स्वागत किया गया।
जैन ने कहा कि बड़ा जैन मन्दिर में विराजमान आर्यिका विरम्याश्री माताजी ससंघ व सकल जैन समाज ने बैण्डबाजों के साथ आचार्य संघ की आगवानी की। इस अवसर पर पंचकल्याणक समिति के मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य संदीप शास्त्री, रमेश जैन ठेकेदार, निमेश जैन, राकेश जैन, सनत जैन, ब्रजेश जैन, अनिल जैन कुल्लू, जयकुमार जैन, अजय जैन, शुभम जैन आदि उपस्थित थे।