साध्वी कनकेश्वरी देवी पहुंची दंदरौआ धाम, लिया आशीर्वाद

भिण्ड, 15 फरवरी। महामण्डलेश्वर साध्वी कनकेश्वरी देवी मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंची। उन्होंने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धाम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि आप की ग्वालियर एवं चंबल अंचल पर विशेष कृपा है, जिससे यहां के लोगों को आपके श्रीमुख से श्रीराम कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिलता है। महाराज जी ने महामण्डलेश्वर साध्वी कनकेश्वरी देवी से चित्रकूट आश्रम पर श्रीराम कथा कहने का आग्रह किया। इस मौके पर रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, रामनिहोर जोशी, सतीश व्यास, लवकुश सिंह, अभिषेक शास्त्री, बिजेन्द्र जाट, नरसी दद्दा, नारायण व्यास, कृष्णा पचौरी, मिच्चू बाबा सहित अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे।