श्रीकृष्ण गोवर्धन को धारण कर बन गए थे गिरधारी : कटारे

भिण्ड, 15 फरवरी। मेहगांव क्षेत्र के ग्राम जुगे का पुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पं. रामअवतार कटारे ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद बाल लीला का वर्णन करते हुए बताया कि गोबर्धन लीला का वर्णन और गोवर्धन पूजा का उत्सव हुआ। जिसमें सभी उपस्थित भक्तगण गोबर्धन की पूजा अर्चना करते हुए भक्तिभाव मे झूम कर नाच उठे।


पं. रामअवतार कटारे ने कहा कि जीवन में जब जन्म के पुण्य उदय होते हैं, तभी मनुष्य को श्रीमद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उस स्थान का भी बहुत बड़ा सौभाग्य होता है जहां श्रीमद् भागवत कथा का बाचन और देवताओं का हवन किया जाता है। वह धरती पवित्र होकर तीर्थ स्थल के समान हो जाती है। कथा मे पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा, अजय शर्मा, सरपंच मेघपुरा सुभाष शर्मा, श्रीकृष्ण उर्फ गट्टू तेजपुरा ने व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के लिए अजय शर्मा द्वारा 25 हजार रुपए दान स्वरूप भेंट किए गए।