भाजपा सरकार में मिलेगा हर किसान को न्याय : पाठक

भिण्ड, 06 फरवरी। जिले में हुई ओलावृष्टि को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि जिले में अति ओलावृष्टि से जो भी नुकसान हमारे किसान भाइयों का हुआ है उनका पूरा सर्वे करा कर उनको पूरा न्याय दिलाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।
उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, देश की प्रगति हमारे अन्नदाता पर ही आधारित हैं। किसान को भारतीय जनता पार्टी भगवान मानती है। इस प्राकृतिक आपदा से किसान को जो भी नुकसान हुआ है उसके मुआवजे के लिए जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसी भी किसान भाई के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ हर किसान भाई के परिवार के दुख में शामिल होते हुए उनको मुआवजा दिलाए। जल्दी ही मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल किसान भाइयों के बीच पहुंचेगा और उनके दुख दर्द को बांटने का प्रयास करेगा।