युवामोर्चा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी

भिण्ड, 30 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्र.पांच बूथ क्र.40 भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन के निवास पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अटेर के पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया ने मन की बात कार्यक्रम के बाद युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति के साथ हमें शिक्षा और देश के विकास के विचारों के अद्भुत प्रेरणा दी है, भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ता अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाकर उन्हें जागृत करें।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृति की मुख्य पहचान के मन की बात कार्यक्रम में हमें जो अपने राष्ट्रीय नीतियों देश के विकास की विचारधारा के लिए जागृत किया है, युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ समाज को जागृत करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम से युवाओं में समाज में कुछ नया करने का प्रेरणा मिलती है और हमारी भारतीय संस्कृति के विविध रंगों और आध्यात्मिक शक्ति ने हमेशा से दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचा है।
तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट के नेतृत्व में सभी युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी मार्केट पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों में अतुल पाठक, प्रिंस दुबे, जिला महामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, सुभाष मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, आकाश पुरोहित, अनिल कटारे, डॉ. तरुण शर्मा, सिद्धार्थ जैन, महेन्द्र सिंह कुशवाह, मोनू नरवरिया, प्रतीक पांडे, सर्जन सिंह नरवरिया, रोहित शाक्य, संजय श्रीवास, सौरभ जैन, गिरजा नरवरिया, सोनू रावत, संजीव पाराशर, संजय जैन, हरिकिशन चौधरी, लवकुश परिहार, रवि तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।