शहर जिला और नगर कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

भिण्ड, 30 जनवरी। शहर जिला और नगर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महामानव मोहनदास करमचंद गांधी आगे चलकर दुनियाभर में महात्मा गांधी के नाम से विख्यात हुए। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन उनके कुछ प्रमुख आंदोलन ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव कमजोर करने में बड़ा रोल अदा किया।
कांग्रेस के सभी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, दीपचंद तिवारी, आशुतोष शर्मा, रामजीलाल शाक्य, अरुण शर्मा, राहुल कुशवाह, आशीष भारद्वाज, चंद्रपाल सिंह परिहार, अनीश कुरैशी, अजय जैन, संजीव बरुआ, मोहर सिंह जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, राजमणि शर्मा, पिंकू राजावत, आनंद शाक्य, पिंकी जाटव, रीना चौहान, नीलम भदौरिया, कमलेश जाटव, कासिम खान, संजय यादव, राकेश तिवारी, वेदप्रकाश, बिरजू यादव, रामू वर्मा, नीरज त्रिपाठी, सोनू सिंह दोहुई, दुष्यंत सिंघई, बृजेश जैन, दर्शन सिंह तोमर, कासिम बेग, अजय दुबे, विपुल जैन, आयुष शर्मा, पिंटू शर्मा, सुनील बघेल, राजू त्रिवेदी आदि कांग्रेसजन उपस्तिथ रहे।