बूथ विस्तार योजना के तहत सांसद पहुंची नुन्हाटा गांव

भिण्ड, 27 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के बूथ बिस्तार अभियान के तहत विधानसभा भिण्ड के ग्रामीण मण्डल के शक्ति केन्द्र नुन्हटा के बूथ क्र.216 ग्राम मजरा सीताराम का पुरा में बूथ बिस्तार करती हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सनी राजावत, भाजपा नेता रक्षपाल सिंह, शक्ति केन्द्र विस्तारक रामू नरवरिया साथ रहे। शक्ति केन्द्र समरसता के तहत बूथ समिति व पन्ना प्रभारियों की संरचना की।