भाविप ने गायों को चारा खिलाकर किया संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ

भिण्ड, 11 जनवरी। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के वरिष्ठ सदस्य उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को प्रथम दिवस स्थानीय मंशापूर्ण गौशाला में गौ पूजन गायों को गुड़ चारा खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि गौ सेवा ही सर्वोत्तम सेना है।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कमलेश सैंथिया ने बताया कि 11 से 17 जनवरी तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम करके संस्कृति सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक श्रवण पाठक, शाखा सचिव डॉ. साकार तिवारी, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह परिहार, डॉ. हिमांशु बंसल, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, वीरेन्द्र जोशी, अजय बसेडिय़ा, दिलीप सिंह कुशवाह, धर्मवीर सिंह भदौरिया, डॉ. अवधेश सोनी, जयप्रकाश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, राजमणि शर्मा, विपिन चतुर्वेदी सहित परिषद के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।