समर्थ भारत पर्व पर किया भारत माता का पूजन

भिण्ड, 05 जनवरी। विवेकानंद केन्द्र कन्या कुमारी शाखा भिण्ड द्वारा 25 दिसंबर से समर्थ भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केन्द्र कार्यकर्ताओं ने पैसीफिक कम्प्यूटर कालेज, संस्कृति द स्कूल एवं पैरामाउंट स्कूल में भारत माता पूजन किया तथा छात्र-छात्राओ के साथ भारत माता की आरती की।
इस अवसर पर केन्द्र के उपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 जनवरी तक चलेगा। जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों में पूजन तथा बच्चों को सामथ्र्यशाली भारत की जानकारी प्रदान की जाएगी। ताकि वे अपने गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान समृद्ध भारत के बारे मे जान सकें एवं 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया जाएगाञ भारत माता पूजन में श्रवण पाठक, आलोक शर्मा, शिवम त्रिपाठी, विकास समाधिया, मनोज दीक्षित, वरुण शर्मा के अलावा विद्यालयीन छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।