-मिहोना क्षेत्र के ग्राम शिकारपुरा में लगाई ग्राम चौपाल
भिण्ड, 29 मार्च। मिहोना क्षेत्र के ग्राम शिकारपुरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट संजीव नायक ने कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जागरूक होकर ग्रामीणों को पंचायत सचिव एवं पटवारी आदि से लेनी चाहिए। सरकार द्वारा हर वर्ग गरीब किसान मजदूरों के हित में योजनाए संचालित कर रही हैं।
चौपाल में प्रधानमंत्री आवास, किसान कल्याण, किसान सम्मान निधि, संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। चौपाल में शराब मुक्त गांव वनाने की दिशा में सभी ग्रामीणों को मिलकर एक मुहिम चलाने की बात कही। चौपाल में सामाजिक समरसता को लेकर तथा गांव में अवैध शराब न बिकने तथा न पीने का संकल्प लिया गया। चौपाल में बोलते हुए डिप्टी कलेक्टर महेंद्र सौजन्या ने कहा कि नशा हमारे शरीर के साथ परिवार को भी समाप्त करता है। उन्होंने वर्तमान में मोबाईल रील्स से बच्चों में बढ रही लत के बारे में बताया तथा समय का सदुपयोग करने व् शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।
चौपाल में सरपंच राजेश पचौरी ने कहा कि हमारे गांव में पहली बार ऐसी चौपाल लगी है, जिसमे सभी वर्गों के हित की बात कही गई है। पूरा गांव अब एक जुट है एवं सार्वजानिक प्रयास से गांव की छोटी छोटी समस्याओं का निदान करेंगे। चौपाल में बोलते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीराज शर्मा दउआ ने कहा की हमारा गांव आपराधिक गतिविधियों से मुक्त गांव है गाँव में शिक्षा को लेकर एवं अन्य सभी वर्गों में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया उन्होंने शिकारपुरा को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया चौपाल को युवा समाजसेवी नितेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।चौपाल में संचालन संजीव पावन ने किया। चौपाल में मौके पर चालीस सदस्यीय ग्राम सुधार समिति बनाई गई चौपाल में बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अंकुर साहनी, विवेक नायक एडवोकेट, विनय पचौरी, भारत प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चतुर शर्मा, उमेश शर्मा, कल्लू कटारे, केदार शर्मा, जागेश्वर शर्मा, रामदास शर्मा, महाराज सिंह शर्मा, रामसेवा शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामावतार शर्मा, उमेश पचौरी, रविंद्र शर्मा, राजबहादुर शर्मा, कपिल शर्मा, अवधेश शर्मा, दिनेश शर्मा, विजयराम शर्मा, शोभाराम विश्वकर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रूपनारायण शर्मा, रमेश शर्मा, रामनारायण शर्मा, गुड्डू सविता, बबलू शर्मा, प्रभु दोहरे, माहेश्वरी शर्मा, मुकेश शर्मा, आर्यन शर्मा, नितेश शर्मा, अर्पित शर्मा, पुनीत शर्मा, नरेश शर्मा, विजय शर्मा, कमलेश शर्मा आदि जन उपस्थित थे।