भिण्ड 27 जून। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले के सभी शासकीय सेवकों को निर्देशित किया है कि वे राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहें। ज्ञात रहे कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक नियत किया गया है। निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा की गई है कि प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
आधार पंजीयन से संबंधित शिकायतों हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने भिण्ड जिले के नागरिकों की आधार पंजीयन से संबंधित शिकायतों हेतु जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र कलेक्ट्रेट भिण्ड में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उक्त कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष क्र.07534-230061 एवं 07534-230062 का उपयोग आधार पंजीयन की शिकायत दर्ज किये जाने हेतु किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र में स्थापित कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी ही आधार पंजीयन केन्द्र की शिकायतों को दर्ज किया जाकर शिकायतों के निरारकण हेतु संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएंगे।







