रामभक्त यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से कर रहे संपर्क
भिण्ड, 20 जनवरी। राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नगर रौन में 22 जनवरी सोमवार दोपहर 12 बजे से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डीजे, बैण्डबाजे के साथ राम दरबार झांकी रथ मोनी बाबा की बगिया से प्रारंभ होकर छोटी शाला राम-जानकी मन्दिर आरती प्रसाद वितरण कर समापन की जाएगी। यह जानकारी प्रखण्ड संयोजक रविन्द्र समाधिया, सह संयोजक मनीष भारद्वाज ने दी।
उन्होंने सभी रामभक्तों से अपील है कि अपने-अपने मन्दिरों में साफ-सफाई रखें। पूजा, अनुष्ठान, जाप आदि करें। राम शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित हों। इस यात्राको सफल बनाने के लिए कल्लू कुशवाहा फूल वाले, महेन्द्र कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, वासुदेव बघेल, पुष्पेन्द्र बघेल, रमाकांत कुशवाहा, रामूसिंह, रामहरि सोनी, चंद्रशेखर दाऊ, छोटेसिंह राजावत, विष्णुप्रताप सिंह, अमरचंद बाजपेई, बृजनंदन चौधरी, दिव्यांश सीरोठिया, जीतू कन्हौआ आदि लोगों से संपर्क कर रहे हैं।