भिण्ड, 18 सितम्बर। जिले में गत एक जून से 18 सितंबर तक 787.2 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 943.2 मिमी, अटेर में 801 मिमी, मेहगांव में 738 मिमी, गोहद में 746 मिमी, लहार में 905 मिमी, रौन में 713 मिमी, मिहोना में 775 मिमी, मौ में 758 मिमी एवं गोरमी में 706 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 787.2 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में शनिवार की वर्षा भिण्ड में नौ मिमी, अटेर में 24 मिमी, मेहगांव में 10 मिमी, गोहद में छह मिमी, लहार में दो मिमी, रौन में पांच मिमी, मिहोना में छह मिमी, मौ में चार मिमी एवं गोरमी में सात मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 8.1 मिमी है।