आरोपियों कब्जे से 315 बोर की बंदूक, अधिया व कारतूस बरामद
भिण्ड, 06 जून। पुलिस महानिरीक्षक चंबल जैन सुशांत सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनीष खत्री व एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में एसडीओपी गोहद आरकेएस राठौर के मार्गदर्शन में मौ थाना पुलिस ने गोलीबारी कर दशहत फैलाने वाले दो आरोपियों को ग्राम गिरगांव से गिरफ्तार कर लिया है।
मौ थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मौ थाने के अपराध क्र.134/2023 धारा 308, 34 भादंवि में फरार आरोपीगण ध्रुव पुत्र संजीव सिंह उम्र 25 साल एवं विजय सिंह पुत्र दिलीप सिंह गुर्जर उम्र 22 साल निवासीगण ग्राम गिरगांव थाना मौ को मंगलवार उनके गांव से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की बंदूक, 315 बोर की अधिया एवं दो जिंदा राउण्ड तथा मिस राउण्ड बरामद कर आरोपियों को न्यायालय गोहद में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में मौ थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय यादव, अरविन्द सिंह यादव, प्रवेन्द्र सिंह, सउनि विनोद कुमार, प्रधान आरक्षक इरशाद अली, पानसिंह, आरक्षक सत्यप्रताप, रंजीत, सुभाष, जहीर मोहम्मद, ओमवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।