भिण्ड, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मण्डल के सभी 66 बूथ केन्द्रों पर मनाई। इसी क्रम में ग्राम नूरमपुरा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, रामख्तयार गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रघुराज गुर्जर, मीडिया प्रभारी सोमबीर शिवहरे, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, महामंत्री सुल्तान मौर्य, कार्यालय मंत्री डॉ. बेताल सिंह गौड़, सोनू खान, अहमद पठान, पूरन गोयल, अरुण बाल्मीकि सहित समस्त ग्राम बासी उपस्थित रहे।
मौ में निकला चल समारोह
डॉ. अम्बेडकर जयंती पर मौ नगर के मुख्य सडक़ों एवं बाजार से होता हुआ एक चल समारोह भी निकाला गया, जिसका समापन फील्ड मैदान में आयोजित कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बहादुर सिंह यादव, तिलक राजौरिया, मनोहर सिंह गौर, इकबाल पठान, जागेश यादव, रामौतार शिवहरे, इरशाद पठान, हिकमत पठान, अवधेश प्रजापति, मुन्ना खां टेलर, राजा खान, बसपा के डॉ. सुनील पवैया आदि कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।