राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कराने के विरोध में दबोह कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

भिण्ड, 25 मार्च। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कराने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दबोह ने शनिवार को रैली निकालकर दबोह के झण्डा चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की और पुतला दहन दिया। इस दौरान लहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, लहार नगर पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेश सिंह चौहान, दबोह नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपनारायन खटीक की अगुवाई में पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी कि सरकार देश में संविधान को खत्म करना चाहती है और अपना हिटलर शाही कानून लागू करना चाहती है। इसलिए उन्होंने देश के विपक्ष को खत्म करने के लिए कूटनीति षडय़ंत्र रचा और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की है। अंग्रेजों के शासन के बाद मोदी सरकार विपक्ष को खत्म कर रही है। देश की जनता कभी वर्दाश्त नहीं करेगी, पूरा देश राहुल के साथ है।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शिवनारायण दुबे बल्लू बकील, लहार जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल कौरव, दबोह नप उपाध्यक्ष हाकिम सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रमाशंकर सिंह चौधरी, दबोह नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपनारायण खटीक, दबोह नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया, कांग्रेस के मंडलम प्रभारी सुरेश कौरव आदि लोगों ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र खेमरिया, पार्षदगण दिनेश सिंह कौरव, शेरे पठान, सुधीर तिवारी, गोविन्द सिंह पाल, पार्षद प्रतिनिधिगण मुन्नासिंह कौरव, माधव सिंह यादव, दुर्गाप्रसाद राठौर, मेहताब दोहरे, शिशुपाल सिंह परिहार, कांग्रेस नेता नरेश उदैनिया, कप्तान सिंह कौरव, युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह कौरव, रासबिहारी गोस्वामी, परेछा सरपंच सोनू बघेल, मीडिया प्रभारी फरियाद खान मौजूद रहे।