भिण्ड, 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक अभियान 0.2 के तहत मालनपुर मण्डल के ग्राम लहचूरा का पुरा में 22 मार्च को सुबह नौ बजे भाजपा अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य अपने एक दिवसीय प्रवास पर बूथकेन्द्र के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहेंगे। दोपहर 11 बजे गोहद विधानसभा के गांव जस्तपुरा, राय की पाली, सुहांस, एनो में ओला पीडि़त किसानों के बीच पहुंचेंगे। पूर्वमंत्री आर्य यहां से चितौरा मण्डल के ग्राम केन्द्र झांकरी में दोपहर एक बजे बूथ सशक्तिकरण के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। तत्पश्चात शाम चार बजे से मौ नगर के वार्ड क्र.नौ से 14 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर शक्ति केन्द्र की बैठक लेंगे। पूर्व मंत्री आर्य इस दौरान गोहद विधानसभा के शोक संतृप्त परिवारों के बीच भी पहुंचेंगे।
मौ नगर में आज निकलेगी विशाल भगवा यात्रा
मौ। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर मौ नगर में विशाल भगवा यात्रा का आयोजन 22 मार्च को किया जा रहा है। भगवा यात्रा सुबह नौ बजे नरसिंह मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नरसिंह मन्दिर में ही समापन होगी। जिसमें सभी नगरवासी यात्रा में सम्मलित होकर यात्रा को सफल बनाएं।