सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में गोहद नगर पालिका ने नम्बर एक पर                  

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण मे  गोहद नगर पालिका ने बाजी मारी                                                          भिण्ड। गोहद, सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में जिले में नंबर वन स्थान गोहद नगर पालिका ने प्राप्त किया है। नगर पालिका गोहद ने सीएम हेल्पलाइन में 83.01% के साथ भिण्ड जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर पालिका गोहद के सीएमओ सतीश दुबे का कहना है कि लगन और मेहनत से किए जाने वाले कार्य में कभी भी असफलता नहीं मिलती है। सतीश दुबे ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में ए ग्रेड मिलने पर नगर पालिका गोहद उपयंत्री सफाई मित्रों,नगर परिषद कर्मचारियों ने यह भूमिका निभाई है। इस सफलता के लिए सतीश दुबे ने सभी नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों को बधाई भी दी है। खास बात यह भी है जिला कलेक्टर डॉ .सतीश कुमार एस के मार्गदर्शन में नगर पालिका के सीएमओ सतीश दुबे द्वारा स्वयं शिकायतकर्ताओ  के घर- घर जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया है।