भिण्ड, 21 दिसम्बर। शा. महाविद्यालय मेहगांव में छात्र-छात्राओं की शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य आरके सक्सेना के निर्देशन में, समस्त स्टाफ की सहभागिता से एनएसएस अधिकारी गिरिजा नरवरिया एवं एनसीसी अधिकारी आरके डबरिया द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में एवं व्यायाम के माध्यम से फिट रहने यह लिए जागरुक किया गया। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज के समय में व्यायाम करना अतिआवश्यक होता जा रहा है। व्यायाम एवं योग तो हमारे ऋषि-मुनियों की देन है। हम सबको स्वस्थ रहने के लिए हर रोज व्यायाम करना चाहिए। आरके डबरिया ने खेल ही खेल में समस्त छात्र-छात्राओं को फिट रहने के लिए अनेक गतिविधियों से अवगत कराया।