भागवताचार्य कुलदीप शास्त्री के पिता का निधन

भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त कर दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 14 दिसम्बर। प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. कुलदीप शास्त्री के पिताजी सत्यनारायण शर्मा का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। वे अपने पीछे चार भाई, तीन पुत्र, एक पुत्री, पांच नाती, दो भतीजे औ पांच बहू, एक नतबहू सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बिलाव में हुआ। जिसमें ग्रामवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने उनके पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पारिवारिक संस्कार हिन्दू धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा रहा। श्रृद्धांजलि देने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश चतुर्वेदी, लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव कांकर, कोकसिंह नरवरिया, रविसेन जैन, रोमेश महंत, अमरीश शर्मा गुड्डू, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, अशोक चौधरी, डॉ. रमेश दुबे, पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता रसाल सिंह, शिवशंकर समाधिया, मथुरा प्रसाद महंत, श्रीराम जाटव, मुन्नासिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, रणवीर जाटव, अभिभाषकगण राममिलन शर्मा, आनंद बरुआ, अमृतपाल सिंह बघेल, मायाराम शर्मा, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. शिवकुमार राजौरिया आदि प्रमुख हैं।