भिण्ड, 05 दिसम्बर। कलेक्टर ने अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2020-21 की छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण समयावधि में पूर्ण ना किए जाने पर प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। उन्होंने तीन दिवस में संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति प्रस्ताव तैयार कर संबंधित नोडल अधिकारी को मय अभिलेख के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि अभिलेख परीक्षण उपरांत संबंधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाकर भुगतान किया जा सके अन्यथा की स्थिति में आपकी संस्था की मान्यता, संबद्धता समाप्ति हेतु कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिन शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो को पत्र जारी किया है उनमें प्राचार्य महाविद्यालय अकोड़ा, प्राचार्य रामहर्षण महाविद्यालय मोरकुटी अकोड़ा, प्राचार्य ज्ञानवती कॉलेज पिथनपुरा, प्राचार्य केलादेवी महाविद्यालय अहरोली काली अटेर, प्राचार्य रोशनलाल दैपुरिया महाविद्यालय सुरपुरा, प्राचार्य शा. कन्या महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य चौ. दिलीप सिंह महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य रामस्वरूप शिक्षा महाविद्यालय मुडियाखेड़ा, प्राचार्य शारदादेवी शिक्षा महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद, प्राचार्य अपेक्स महाविद्यालय गोहद, प्राचार्य चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय मौ, प्राचार्य ओएसिस इंपी. कॉलेज ऑफ एजूकेशन गोहद, प्राचार्य सुंदरनाथ कॉलेज गोहद, प्राचार्य कमल सिंह शिक्षा महाविद्यालय मौ, प्राचार्य केएस कॉलेज मौ, प्राचार्य अपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग गोहद, प्राचार्य शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य चौ. दिलीप सिंह लॉ कालेज भिण्ड, प्राचार्य जैन कॉलेज भिण्ड, प्राचार्य मृत्युजय महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य पातीराम महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य शिव शिक्षा महाविद्यालय सेमरपुरा, प्राचार्य स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य वनखण्डेश्वर महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य विद्यावाहिनी महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य विद्यावती महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य सिद्धि विनायक महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य नीलकंठ महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य मृत्युजन महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य शा. गांधी महाविद्यालय बालाजी मिहोना, प्राचार्य कमलेश कॉलेज रायपुरा रौन, प्राचार्य बीएस पटेल कॉलेज सेपुरा, प्राचार्य माताप्रसाद तिवारी महाविद्यालय गोरमी, प्राचार्य पटेल कॉलेज गोरमी, प्राचार्य पं. दीनदयाल महाविद्यालय लाड़मपुरा, प्राचार्य एसपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल इंस्टडी पचेरा, प्राचार्य रामनाथ सिंह महाविद्यालय फार्मेसी गोरमी, प्राचार्य व्हीआरएस कॉलेज अडोखर, प्राचार्य माँ पीताम्बरा पीठ महाविद्यालय लहार, प्राचार्य सनइंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एज्युकेशन लहार, प्राचार्य विश्वनाथ प्रताप सिंह कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड मैनेजमेंट लहार, प्राचार्य एबीव्हीएम प्राईवेट आईटीआई भिण्ड, प्राचार्य गालव ऋषि प्रायवेट मालनपुर, प्राचार्य जेनेक्स प्रायवेट आईटीआई गोहद, प्राचार्य सत्यसाई प्राईवेट आईटीआई मेहगांव, प्राचार्य वेदांत प्रायवेट आईटीआई मेहगांव, प्राचार्य सिद्धि विनायक कॉलेज नयापुरा भिण्ड शामिल हैं।