भिण्ड, 07 नवम्बर। मतदान सूची के पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी असवार मण्डल के कार्यकर्ता व बीएलए की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से दबोह नगर परिषद उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया उपास्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं तथा बी एल ए को उनके उत्तरदायित्व एवं कार्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रवीण त्यागी, दलवीर बघेल, विनोद दीक्षित, देवेन्द्र त्यागी, अविनाश त्यागी, मोनू दीक्षित सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







